नरेंद्र सिंह तोमर को मिला दिग्विजय सिंह का समर्थन, वायरल वीडियो पर बोले- 'BJP का ही अंदरूनी विपक्ष...'
नरेंद्र सिंह तोमर को मिला दिग्विजय सिंह का समर्थन, वायरल वीडियो पर बोले- 'BJP का ही अंदरूनी विपक्ष...'
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में चुनावी घमासान के बीच वायरल हो रहे वीडियो ने भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह तोमर की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। नरेंद्र सिंह के पुत्र रामू तोमर के वीडियो से हंगामा मच गया है। पहले 100 करोड़ और फिर 500 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित वीडियो ने दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर को परेशानी में डाल दिया है।

हालांकि, वीडियो लीक होने के पश्चात् अलग-थलग पड़े नरेंद्र सिंह तोमर को कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का साथ मिला है। दिग्विजय ने नरेंद्र सिंह तोमर का बचाव करते हुए वीडियो पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि वीडियो वायरल करने के पीछे कौन सी राजनैतिक शक्तियां हैं, इस बात का खुलासा होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का ही अंदरूनी विपक्ष वीडियो वायरल करा रहा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है। शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा आपस में लड़ रही हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर डबल इंजन की सरकार होती तो आपसी खींचतान नहीं चल रही होती। यदि एक दिशा में डबल इंजन होते तो पीएम मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को अलग-अलग स्थान पर प्रचार के लिए नहीं जाना पड़ता। ऐसा लग रहा है, जैसे मध्यप्रदेश में मोदी सीएम का चुनाव लड़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा है कि मोदी शाह को भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर अविश्वास है। तीनों भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे की टांग खींच रही हैं। मोदी ने सभी को अलग कर दिया तथा स्वयं प्रचार कर रहे हैं। अब तो मोदी शाह भाजपा, गडकरी भाजपा, संघ भाजपा भी अलग तैयार हो गई है। इसके अतिरिक्त दिग्विजय ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि हजारों शिकायतें की गईं, मगर चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

उत्तरकाशी टनल हादसा: एयरफोर्स के तीन विमान लाएंगे 25 टन भारी मशीन, घटनास्थल पर मजदूरों का विरोध प्रदर्शन जारी

'BJP के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं, एक तो सिंधिया जी हैं जो...', ज्योतिरादित्य पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

'3 दिसंबर को चुनाव जीतने के बाद आऊंगा तो तुलाराम की कचौरी खाऊंगा', MP में बोले PM मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -