नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने भी किया समर्थन
नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने भी किया समर्थन
Share:

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव को नामांकन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता उमंग सिंघार, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, रामनिवास रावत आदि उपस्थित थे।

वही इस मौके पर कांग्रेस विधायक भी भारतीय जनता पार्टी विधायकों के साथ तोमर के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। कांग्रेस की तरफ से नेता-प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता-प्रतिपक्ष अजय सिंह इस प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी से सीएम डॉक्टर मोहन यादव व पूर्व सीएम शिवराज सिंह समेत अन्य MLA उपस्थित रहे। 

इधर, कांग्रेस विधायक दल से मिले समर्थन पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आज विपक्ष ने सकारात्मक संदेश दिया है। नवीन अध्यक्ष का नामांकन जमा किया है। विपक्ष के इस सहयोग का स्वागत करता हूं। इससे पहले कांग्रेस ने 2018 में सत्ता में वापसी करने पर अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष का पद भी अपने पास ही रख लिया था। इसके पश्चात् से सत्ता परिवर्तन होने पर भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने किसी और को भी पूरे सत्र के चलते उपाध्यक्ष नहीं बनाया था। इस बार कांग्रेस इस जुगत में है कि भारतीय जनता पार्टी उसे उपाध्यक्ष का पद दे दे। 

पशु तस्करों पर असम पुलिस का बड़ा एक्शन, 115 मवेशियों के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार

पिकअप लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

IND vs SA: पहले ODI में भारत ने अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, अर्शदीप और आवेश खान की गेंदों ने बरपाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -