अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी सहित कई बड़े नेता
अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी सहित कई बड़े नेता
Share:

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल की पार्थिव देह को आज पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। उनका कुछ ही देर में अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। अशोक सिंघल के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में आरएसएस, विहिप, भाजपा और अन्य दलों के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान मंत्रों के उच्चारण के बीच वीएचपी नेता को गणमान्यजन द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। निगम बोध घाट पर विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल का अंतिम संस्कार किया गया। 

विहिप संरक्षक के अंतिम दर्शनों के लिए बड़े पैमाने पर आरएसएस, भाजपा और विहिप व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान साध्वी ऋतुंभरा, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य नेताओं ने सिंघल जी को श्रद्धासुमन भेंट कर अंतिम प्रणाम किया।

89 वर्ष की आयु में उनका श्वास में परेशानी होने पर मेदांता चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन से विहिप नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई वे अविवाहित थे लेकिन उनके परिवार में विहिप नेता शामिल थे। अशोक सिंघल को अंतिम विदाई विधि - विधान से दी गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -