लगातार दूसरी बार मोदी दुनिया के प्रभावी लोगों की सूची में शामिल
लगातार दूसरी बार मोदी दुनिया के प्रभावी लोगों की सूची में शामिल
Share:

नई दिल्ली : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे प्रभावी लोगों की सूची में शामिल किया है। यह दूसरी बार है, जब मोदी इंटरनेट पर सबसे प्रभावी नेता की छवि के रुप में उभरे है। मैगजीन ने पीएम मोदी को इंटरनेट का स्टार बताया है। मोदी मॉर्डन टेक्नोलॉजी के साथ चलते हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है।

वो इसका इस्तेमाल लोकतंत्र को बढ़ाने के लिए करते है। टाइम मैगजीन ने उन्हें 30 सबसे प्रभावी लोगों की सूची में दूसरी बार रखा है। मोदी ने बीते वर्ष अपनी पाकिस्तान यात्रा की घोषणा भी ट्वीटर के जरिए की थी। इस सूची में दुनिया के कई प्रभावी लोगों के नाम है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल उम्मीदवार बिजनेमैन डोनाल्ड ट्रंप, रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन व उनके पति कान्या वेस्ट, हैरी पॉटर की राइटर जे के राउलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट कैटलीन जैनर और फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानों रोनाल्डो भी शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -