'नाम- ठाकुर केशव जी महाराज, उम्र- 0 वर्ष', पहली बार जारी हुआ भगवान के नाम का एंट्री पास
'नाम- ठाकुर केशव जी महाराज, उम्र- 0 वर्ष', पहली बार जारी हुआ भगवान के नाम का एंट्री पास
Share:

इलाहाबाद: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 'भगवान केशव' के नाम पर एंट्री पास जारी किया है। न्यायालय ने वादी के तौर पर ये पास जारी किया है। इस पास में 'ठाकुर केशव जी महाराज' नाम के साथ मोबाइल नंबर, केस नंबर, एड्रेस आदि लिखा है। वहीं, उम्र के कॉलम में 'जीरो वर्ष' दर्शाया गया है। पास में आधार नंबर का भी जिक्र है। दरअसल, पिछले दिन उच्च न्यायालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जिसमें हिंदू पक्षकार प्रभु श्री कृष्ण को भी लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे थे। उन्होंने बाकायदा भगवान के लिए एंट्री पास बनवाया था। 

श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मामले में सुनवाई के लिए इस मामले में 'भगवान केशव जी महाराज' को वादी नंबर 6 बनाया गया है, जो स्वयं मथुरा से चलकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे। इसके अतिरिक्त जो अन्य वादी हैं उनमें आशुतोष पांडे, अनिल पांडे, महंत धर्मेंद्र गिरी जी महाराज, सत्यम पंडित, ओम शुक्ला और मनीष डावर का नाम सम्मिलित है। कहा जा रहा है कि यह पहला मामला है, जिसमें भगवान के लिए एंट्री पास जारी किया गया है। 

गौरतलब है कि मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर का कोर्ट कमिश्नर सर्वे का रास्ता स्पष्ट हो गया है। इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी तथा यह तय होगा कि किसे कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी तय होगा कि विवादित परिसर का किस प्रकार से सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा तथा फिर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाए। आपको बता दें कि 14 दिसंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के कोर्ट कमिश्नर सर्वे को अनुमति दी थी। न्यायालय ने शाही ईदगाह परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट की निगरानी में एक एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की मांग स्वीकार कर ली थी। 

भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना, इधर 40 देशों में फैला JN.1 वेरिएंट

मात्र 70 रुपए के लिए बीच सड़क पर मचा 'दंगल', चौंकाने वाला है मामला

मोती नगर रेड लाइट पर हुई दर्दनाक दुर्घटना, कार के उड़ गए परखच्चे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -