कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची में CM शिवराज के साले का नाम, जानिए कौन है?
कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची में CM शिवराज के साले का नाम, जानिए कौन है?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी उनके एवं भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इस सूची में संयज मसानी का भी नाम है. उनके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नेता, प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्टार प्रचारक बनाया है.

इनके अतिरिक्त हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद शेख अलीम, सुनील केदार, अशोक सिंह राधे, लाल बघेल, महेंद्र पटेल जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार गुड्डू, राजा बुंदेला, अभय दुबे को भी कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचार बनाया गया है.

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सम्मिलित संजय सिंह मसानी राजनेता, बॉलीवुड के एक्टर, स्काउट एंड गाइड के पूर्व कमिश्नर, खनिज व्यापारी, अधिमान्य पत्रकार रहे हैं. उनका जन्म चावल की नगरी गोंदिया, महाराष्ट्र में एक सामान्य परिवार में हुआ. उनकी बहन साधना सिंह मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की पत्नी हैं. उन्होंने आरम्भ से भाजपा की राजनीति करने के पश्चात् वर्ष 2018 में पू्र्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रभावित होकर कांग्रेस जॉइन की. उन्होंने बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा से तत्कालीन MLA प्रदीप गुड्डा जायसवाल की टिकट काटकर चुनाव लड़ा. इस चुनाव में संजय मसानी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. जन्म भले ही संजय मसानी का गोंदिया महाराष्ट्र में हुआ हो पर कर्म भूमि मध्य प्रदेश रही.

'3 साल में शिवराज सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी..', दमोह से MP सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, जातियां गिनने का मुद्दा भी उठाया

'गरीब बैगा, भारिया और सहरिया के कमलनाथ जी ने 1000 रुपये क्यों बद किये?', प्रियंका गांधी से CM शिवराज का सवाल

बंगाल में दुखद सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -