JNU का छात्र नजीब ले रहा था डिप्रेशन की दवाईयां
JNU का छात्र नजीब ले रहा था डिप्रेशन की दवाईयां
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब के गायब हो जाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। जहां नजीब के गायब होने के बाद जेएनयू परिसर में एक लावारिस बैग से पिस्तौल व कारतूस मिले थे तो दूसरी ओर अब यह बात सामने आई है कि नजीब जिस होस्टल में रहता था उस होस्टल के कमरे से पुलिस को दवाईयों का पर्चा और कुछ दवाईयां मिली हैं। पुलिस द्वारा कहा गया है कि नजीब के कमरे से 9 सितंबर को चिकित्सकों ने जो प्रिस्क्रिप्ट बरामद की उस आधार पर कहा गया है कि नजीब अहमद डिप्रेशन का उपचार ले रहा था।

उसे जिस तरह की दवाईयां दी गई थीं उसमें दौरे पड़ने के अतिरिक्त डर लगने जैसी बीमारियों का इलाज शामिल था। दिल्ली पुलिस द्वारा नजीब को खोजा जा रहा है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और नजीब के परिवार द्वारा प्रदर्शन किए जाने के दौरान नजीब की मां और अन्य लोगों के साथ पुलिस के बर्बर व्यवहार की बात सामने आई थी। इसी मामले में विद्यार्थियों को प्रदर्शन करने के चलते पकड़ लिया था।

पकड़े गए विद्यार्थियों के समर्थन में अन्य छात्र धरना प्रदर्शन करने लगे उन्होंने मंदिर मार्ग पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि यह प्रदर्शन कुछ समय में ही समाप्त हो गया था। गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं के साथ नजीब का 14 अक्टूबर को विवाद हो गया था। जिसके बाद से ही नजीब को लेकर कुछ जानकारी नहीं है। इस मामले में सीएम केजरीवाल ने विरोध किया है और उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी चर्चा की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -