नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, नहीं बना कोई डिप्टी सीएम
नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, नहीं बना कोई डिप्टी सीएम
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ. नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए सीएम के तौर पर शपथ ली. कुरुक्षेत्र से सांसद सैनी पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. इससे पहले आज ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

खट्टर ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दिया था. इस प्रकार हरियाणा में भाजपा एवं जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया. बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों के कारण ये गठबंधन टूटा है. इस बीच उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा एवं निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की. निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री खट्टर से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया. विधायक कंवरपाल सिंह ने मंत्रिपद की शपथ ली. कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले है. वह इससे पहले भी शिक्षा मंत्री, वन मंत्री रह चुके हैं. इसके अतिरिक्त वह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं.

कौन हैं नायब सैनी?
बता दें कि नायब सैनी हरियाणा में OBC का चेहरा हैं। वह भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी सासंद भी हैं। नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा भाजपा के सहयोगी के रूप में वर्ष 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है। वर्ष 2002 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। फिर वर्ष 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। नायब सिंह सैनी वर्ष 2009 में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे। फिर वर्ष 2012 में भाजपा अंबाला से जिलाध्यक्ष बने। वर्ष 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। फिर वर्ष 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वो वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे। तत्पश्चात, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

'तुष्टिकरण और वोट बैंक की लालच में CAA का विरोध करती रही कांग्रेस..', हैदराबाद में बोले अमित शाह

कांग्रेस से 105 करोड़ की टैक्स वसूली..! पार्टी की याचिका पर दिल्ली HC ने सुरक्षित रखा फैसला

'CAA असंवैधानिक, इस पर रोक लगाई जाए..', सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम लीग की याचिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -