बिहार में शुरू हुआ प्रथम चरण का मतदान
बिहार में शुरू हुआ प्रथम चरण का मतदान
Share:

पटना: बिहार में नगर निकाय के प्रथम चरण का मतदान आरम्भ हो चुका है। बिहार के 37 जिलों के 156 नगर निकायों के लिए प्रातः 7 बजे से आरम्भ हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। नक्सल प्रभावित गया में शाम 3 बजे तक ही मतदान होगा। बिहार के कुल 224 में से जिन 156 निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है, उनमें 68 नगर परिषद एवं 88 नगर पंचायतें सम्मिलित हैं। मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

वही प्रथम चरण में वार्ड पार्षद के 3346, उप मुख्य पार्षद के 156 एवं मुख्य पार्षद की 156 सहित कुल कुल 3658 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। प्रथम चरण के मतदान के लिए 6965 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 52 लाख 60 हजार 530 मतदाता 21287 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 21287 प्रत्याशियों में सबसे अधिक 17647 उम्मीदवार वार्ड पार्षद, 1697 उप मुख्य पार्षद एवं 1943 उम्मीदवार मुख्य पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नगर निकाय के इस चुनाव में पुरुषों से अधिक महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। अलग-अलग पदों के लिए जहां 9702 पुरुष किस्मत आजमा रहे हैं वहीं, 11582 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी तथा परिणाम की घोषणा भी उसी दिन कर दी जाएगी। आरा जिले के पीरो नगर परिषद के साथ ही बिहियां, जगदीशपुर एवं शाहपुर नगर पंचायत के लिए मतदान चल रहा है। इन 4 निकायों में मतदान के लिए 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 97 हजार से अधिक मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था की हैं। 48 सेक्टर,16 जोनल एवं 5 सुपर जोनल मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जो मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।

शिवराज के बयान पर कमलनाथ का पलटवार कहा माफ़ी मांगे सीएम

हिन्दू बनकर युवती से की दोस्ती, राहुल की जगह निकला आफताब

महाकाल के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, कार पलटने से एक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -