मेरी दादी इंदिरा गांधी एक 'महापुरुष' थीं.., मध्य प्रदेश में फिसली प्रियंका गांधी की जुबान, वायरल हुआ Video
मेरी दादी इंदिरा गांधी एक 'महापुरुष' थीं.., मध्य प्रदेश में फिसली प्रियंका गांधी की जुबान, वायरल हुआ Video
Share:

भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी कल गुरुवार (5 अक्टूबर) को धार जिले के मोहनखेड़ा में पार्टी का प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक जनसभा को संबेधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ ऐसा कह दिया कि, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने लगा। दरअसल, सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दादी और पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी का जिक्र कर रही थीं। 

 

इस दौरान उन्होंने कह दिया कि, 'मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थीं। हालाँकि, कुछ ही सेकंड में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने आगे हँसते हुए कहा कि, 'नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं।' इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उस भाषण में प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि, कांग्रेस सरकार 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली 'मुफ्त' दे रही है। इसके बाद लोग पूछ रहे हैं कि, 100 रुपए में मिलने वाली 100 यूनिट बिजली, 'मुफ्त' कैसे हो गई ?

 

वहीं, भाजपा ने प्रियंका के इस बयान को गांधी परिवार का घमंड बताया हैं। भाजपा का कहना है कि प्रियंका इंदिरा गांधी को 'जनता की सेवक' नहीं, बड़ी हस्ती बता रहीं हैं। बता दें कि, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण के दौरान मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कई योजनाएं शुरू करने की गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि, राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों के कर्ज वापस माफ करेंगे। पुरानी पेंशन योजना (OPS) फिर से लागू करेंगे। गैस सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह खाते में दिए जाएंगे। 

'रामनवमी, परशुराम-हनुमान जयंती, कांग्रेस राज में हर हिन्दू त्योहारों पर क्यों होता है पथराव..', पीएम मोदी का गंभीर सवाल

'भ्रष्टाचार के पैसों से बनी सभी सम्पत्तियाँ जब्त करेंगे..', सीएम मान बोले- किसी भी भ्रष्ट नेता को नहीं छोड़ेंगे

कश्मीर को अलग 'इस्लामी राज्य' बनाने की साजिश..! जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी पर सरकार ने लगाया बैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -