लव जिहाद : गैर-मुस्लिम लड़की से शादी पर इनाम, लड़की ब्राह्मण हुई तो 5 लाख
लव जिहाद : गैर-मुस्लिम लड़की से शादी पर इनाम, लड़की ब्राह्मण हुई तो 5 लाख
Share:

वडोदरा : एक बार फिर देश में लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है। जी हां, हाल ही में एक मुस्मिल संगठन स्टूडेंट आॅफ मुस्लिम यूथ फोरम की ओर से लव जेहाद का मैसेज वायरल हुआ। इस मामले को लेकर एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट में समाचार प्रकाशित किये गए । जिसमें यह बात प्रमुखता से दी गई थी कि इस संगठन ने गैर - मुस्लिम लड़कियों से प्रेम विवाह करने हेतु हिंदूओं के वर्गों और जातियों के अनुसार रेट तय किए हैं। अर्थात् गैर मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करने के लिए मुस्लिम युवकों को लाखों रूपए दिए जाने की बात कही गई है। 

व्हाट्सएप पर यह मैसेज एसएसजी हाॅस्पिटल के मेडिको लीगल आॅफिसर भावेश नायक के ग्रुप में आया। इस दौरान मीडिया में यह बात कही गई कि साइबर क्राइम ब्रांच इस बात की जांच में जुट गई है। लव जेहाद के नाम से वायरल हुए इस मैसेज में लिखा गया है कि लव जेहाद मिशन फाॅर यूनिवर्सल एंड ग्लोबल इस्लाम, लव इज़ नाॅट ए क्राइम एंड जेहाद इज़ अल्लाज़ वर्क। जैसे मैसेज व्हाट्सएप पर दिए गए हैं।

इस तरह के संदेश अंग्रेजी और उर्दू भाषा में हैं। विभिन्न धर्मों और जातियों की लड़कियों से शादी करने के लिए भिन्न रेट रखे गए हैं। इस मैसेज में करीब 11 संपर्क दिए गए हैं। जिस पर विभिन्न इनामों की राशि जारी की गई है। इनमें से गैर मुस्लिम लड़कियों हेतु इनाम कुछ इस तरह हैं जिसमें हिंदू ब्राह्मण लड़की के लिए 5 लाख रूपए, हिंदू क्षत्रिय लड़की के लिए 4.5 लाख रूपए, हिंदू ओबीसी, एससी, एसटी लड़की के लिए 2 लाख रूपए, जैन समाज की लड़की के लिए 3 लाख रूपए, गुजराती ब्राह्मण लड़की हेतु 6 लाख रूपए, गुजराती काछी लड़की हेतु 3 लाख रूपए, सिख लड़की हेतु 7 लाख रूपए, क्रिश्चियन - रोमन कैथोलिक लड़की हेतु 4 लाख रूपए, बुद्धिष्ट लड़की हेतु 1.5 लाख रूपए का भाव इनाम गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -