मुस्लिम महिलाओं को जानना होंगे तरक्की के मायने
मुस्लिम महिलाओं को जानना होंगे तरक्की के मायने
Share:

अजमेर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने अखिल भारतीय मुस्लिम महिला महासम्मेलन में शामिल होने के साथ कहा कि हिंदुस्तान को सफल बनाने के लिए कन्या भ्रूण हत्या, शराबखोरी और दूसरी सामाजिक बुराईयों को छोड़ना होगा। इससे परिवार, समाज खुशहाल होगा। इनके खुशहाल होते ही देश में विकास होगा। इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि खौफ, विवादों और कट्टरता से देश की तरक्की मुश्किल भरी है। परिवार, समाज और भारत को संपन्न बनाने के लिए इन सब से अलग हटकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि मां - बेटियों के कदमों में जन्नत होती है। जिसके कारण तलाक बीवी से नहीं नशे से लेना होगा। बेटी कल की मां और परिवार की रोशनी होती है। कन्या भ्रूण हत्या को छोड़कर बेटियों का जन्मदिन बड़े जोर- शोर से मनाया जाना चाहिए। बेटियों को बोझ समझने वालों को अपनी सोच में बदलाव करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मां - बेटियों की इज्जत करने से देश खुशहाल होगा। इस हेतु मां - बेटी को तालीम, स्वास्थ्य और सुरक्षा देना होगी। इस कार्यक्रम को मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक शहनाज अफजल, बनारस की नाजनीन अंसार, जम्मू - कश्मीर की हाफिजा मुजफ्फर ने संबोधित किया। सम्मेलन में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड, जम्मू - कश्मीर व विभिन्न राज्यों की मुस्लिम महिलाऐं शामिल हुईं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -