'अपने पति के साथ भी खुले में खाना नहीं खा सकती मुस्लिम महिलाएं...', तालिबान का नया इस्लामिक प्रतिबन्ध
'अपने पति के साथ भी खुले में खाना नहीं खा सकती मुस्लिम महिलाएं...', तालिबान का नया इस्लामिक प्रतिबन्ध
Share:

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबानी राज आने के बाद से वहाँ के हालात बदतर होते जा रहे हैं। 9 माह गुजरने के बाद भी वहाँ लोगों को गरीबी और भुखमरी जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कट्टरपंथी संगठन तालिबान नए-नए फरमान भी जारी कर रहा है। अपने नए फरमान में तालिबान ने अफगान शहर में पुरुषों और महिलाओं के एक साथ बाहर खाने और पार्क में जाने पर पाबन्दी लगा दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार (12 मई 2022) को बताया है कि, 'तालिबान के अधिकारियों ने पश्चिमी अफगान शहर हेरात में पुरुषों और महिलाओं के एक साथ बाहर खाने और पार्क में जाने पर बैन लगा दिया है।'

इससे पहले अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात में तालिबान ने महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया था। इसके साथ ही अफगानिस्तान में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं ऐसा बुर्का पहनने का फरमान जारी किया गया था, जिसमें उनकी आँखे भी ना दिखती हों। तालिबान के सत्ता में वापिस आने से पहले अफगानिस्तान में पुरुषों और महिलाओं को रेस्टोरेंट में एक साथ भोजन करते देखना सामान्य बात थी। खासकर हेरात शहर में। हेरात में अपनी परंपराओं को बढ़ावा देने और लोगों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने वाले मंत्रालय में तालिबान के एक अधिकारी रियाज़ुल्लाह सीरत ने कहा कि, 'अधिकारियों ने आदेश दिया है कि पुरुषों और महिलाओं के रेस्टोरेंट में एक साथ जाने पर बैन लगाया जाए।'

अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मालिकों को चेतावनी गई है कि ये नियम सभी पर लागू होंगे फिर चाहे वह पति-पत्नी ही क्यों ना हों। एक अफगान महिला ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि मैनेजर ने उसे और उसके पति को बुधवार (11 मई 2022) को हेरात रेस्टोरेंट में अलग बैठने के लिए कहा था। एक रेस्टोरेंट के मैनेजर सफीउल्लाह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें मंत्रालय का फरमान मिला है कि वह महिलाओं और पुरुषों को एक साथ ना बैठने दें।

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को कोविड-19 टीके उपलब्ध कराने का पुरजोर समर्थन किया

सेंट्रल बैंक ऑफ मेक्सिको ने लगातार 8वीं बार प्रमुख ब्याज में बढ़ोतरी की

तुर्की ने बांध निर्माण गतिविधियों पर ईरान के आरोपों को खारिज किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -