पैगम्बर विवाद को लेकर हैदराबाद में मुस्लिमों का हंगामा, 'सर तन से जुदा' के नारे, पुलिस पर भी पथराव
पैगम्बर विवाद को लेकर हैदराबाद में मुस्लिमों का हंगामा, 'सर तन से जुदा' के नारे, पुलिस पर भी पथराव
Share:

हैदराबाद: तेलंगाना के भाजपा MLA राजा सिंह के पैगम्बर मुहम्मद को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान देने के बाद से हैदाराबाद के पुराने शहर में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राजा सिंह के पुलिस से छुटे जाने के बाद हैदराबाद के पुराने शहर के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। दो दिनों से लगातार मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर कर 'सर तन से जुदा' के भड़काऊ नारे लगा रहे हैं और राजा सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके पुतले भी फूंके जा रहे हैं।

पुराने शहर के तनाव के मद्देनज़र हैदाराबाद पुलिस ने पुराने शहर की ओर प्रवेश करने वाले मुसी नदी के सभी पुल बंद कर दिए हैं। साथ ही सभी पुलों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार बीच रात से पुराने शहर के कई इलाकों में काफी अधिक तनाव बन गया है। शालीबंडा इलाके में कल से निरंतर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, पुलिस के गिरफ्तारी के बाद भी मुस्लिम समुदाय के लोग फिर घरों से निकल कर विरोध प्रदर्शन करने लग गए थे। बीच रात को लोगों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। गुरुवार सुबह 2 बजे के लगभग कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'सर तन से जुदा' के नारेबाजी करते हुए और पुलिस पर पत्थर फेंके। बाद में पुलिस को भीड़ को तीतर-बितर कराने के लिए मजबूरन लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर लाठियों से पीटा, कई लोग जख्मी भी हुए हैं। यही नहीं पुलिस ने कुछ लोगों के घरों दरवाजे तोड़कर उन्हें पीटा और उन्हें पुलिस थाने लेकर गए। इसकी खबर मिलते ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने पार्टी के कॉर्पोरेटर को पुलिस स्टेशन भेजा और खुद पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बात कर उपद्रवियों को छुड़वाया। 

जम्मू कश्मीर से पाकिस्तानी आतंकी तबराक हुसैन गिरफ्तार, दो दहशतगर्द जंगल में फरार

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की हलचल शुरू, फ़ारूक़ अब्दुल्ला की पार्टी NC ने कर दिया बड़ा ऐलान

फॉरएवर मिस, मिसेज व टीन इंडिया 2022 सीजन 2 का हुआ ग्रैंड समापन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -