मुस्लिम परिवार बना मिसाल, मनाया गाय का जन्मदिन
मुस्लिम परिवार बना मिसाल, मनाया गाय का जन्मदिन
Share:

मेरठ: इस समय जहा पुरे देश में गाय के बीफ को लेकर बवाल मचा हुआ है | वही उत्तरप्रदेश के हापुण में मुस्लिम परिवार ने गाय का जन्मदिन मनाकर एक नई मिसाल पेश की है| हापुण के सिकंदर गेट में रहने वाले इरशाद ने अपनी गाय जुली का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया| यही नही उन्होंने अपनी गाय के जन्मदिन पर 10 किलो का केक भी काटा है, मोहम्मद इरशाद ने बताया की गाय हमारे परिवार के सदस्य की तरह है, हम उसका उतना ही ध्यान रखते है जितना हम हमारे परिवार के सदस्यों का रखते है|

मोहम्मद इरशाद ने गाय के जन्मदिन पर केक तो काटा ही साथ ही उन्होंने लोगो को दावत भी दी, सबके लिए बर्थडे कैप भी मंगवायी और गाय को भी कैप पहनाई गयी | इरशाद ने 10 किलो का एगलेस वनीला केक ऑर्डर किया जिस पर दो काऊ शेप की कैन्डल भी लगी थी.| जो भी मेहमान दावत में आये थे वो गाय के लिए तोहफे के रूप में उसकी पसंदीदा फल व मिठाइयाँ लाये थे | मोहम्मद इरशाद ने बताया है की उनके घर में 40 साल से गाय पाली जा रही है| और यह जुली की पहला जन्मदिन था तो हमने इसे धूमधाम से मनाने का सोचा और इसीलिए इतना बड़ा आयोजन किया| 

आपको बता दे की मोहम्मद इरशाद नाम के जिस व्यक्ति ने यह मिसाल पेश की है, वह केमिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट कंपनी में काम करता है | इस आयोजन में 40,000 का खर्च हुआ है, इरशाद ने यह आयोजन उस समय किया जब गाय के बीफ को लेकर देश भर में तरह तरह के सवाल सामने आ रहे है| हाल ही में उत्तरप्रदेश में गाय के बीफ की अफवाह को लेकर एक व्यक्ति की हत्या भी कर दी थी | जिसके बाद से ही गाय पर सियासत थमने का नाम नही ले रही है| ऐसे में गाय का जन्मदिन मनाना एक अनूठा उदाहरण है जो की सराहनीय है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -