सीएम योगी की रैली में उतरवाया महिला का बुर्का
सीएम योगी की रैली में उतरवाया महिला का बुर्का
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली का आयोजन बलिया में हुआ था। इस दौरान एक मुस्लिम महिला से बुर्का उतरवाने का मामला सामने आया। यह मामला सामने आते ही हंगामा मच गया। हालांकि इसे सुरक्षा कारणों के चलते किया जाना बताया गया था। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आयोजन स्थल पहुंचने से पहले महिला की जांच की गई थी और उसका बुर्का उतरवा लिया गया था।

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इसे गैरकानूनी बताया और कहा कि यह महिला का अपमान है। हालांकि अब भाजपा बचाव की मुद्रा में नज़र आ रही है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक सेल की अध्यक्ष रूमान सिद्दीक ने कहा है कि हालांकि भाजपा ने किसी का अपमान करने के लिए ऐसा नहीं किया है और न ही भाजपा की इस तरह की सोच है। उन्होंने गेंद को पुलिस के पाले में डाल दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसी दौरान विवादों से घिर फिल्म पद्मावती को लेकर कहा था कि उत्तरप्रदेश सरकार ने इस फिल्म को लेकर अपना पक्ष सेंसर बोर्ड व केंद्र सरकार के सामने रखा है। उनका कहना था कि जिन लोगों ने दीपिका पादुकोण व संजय लीला भंसाली का सिर काटने वाला बयान दिया है वे दोषी हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी की मुश्किल आसान हो जाएगी।

विजेंदर सिंह और रॉकी फील्डिंग होंगे आमने-सामने

शीतकालीन सत्र में ट्रिपल तलाक पर होगा फैसला

भारत आएंगे वोल्वो के नए मॉडल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -