बाहुबलि नेता विनोद यादव को गोलियों से भूना
बाहुबलि नेता विनोद यादव को गोलियों से भूना
Share:

नवगच्छिया: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता और नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विनोद यादव को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से दाग दिया। दरअसल आरोपी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रसलपुर भंवार के पूरब पीसीसी सड़क की ओर एक गुमटी के पास पहुंचे। यहां उन्होंने विनोद यादव को गोली मार दी। दरअसल विनोद रसलपुर स्थित घर से जीबी महाविद्यालय के समीप बासा पर जा रहे थे। विनोद यादव को आंख में सिर पर चेहरे पर बांह में गले पर और छाती के ही साथ पेट में भी गोलिया लग गईं।

गोलियां लगने पर विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ मुकेल कुमार रंजन पहुंचे उन्होंने मामले की जांच की। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी करदी गई है। क्षेत्र में आरएएफ का बल भी तैनात कर दिया गया है। दरअसल विनोद यादव प्रतिदिन की सुबह 7 बजे जीबी काॅलेज के नज़दीक बने बासा पर जा रहे थे विनोद यादव के साथ उनका वाहन चालक टीपी यादव था।

इतने में ही रसलपुर टाॅवर के नज़दीक बाईक पर कुछ आरोपी आए। आरोपियों ने चेहरे को नकाब से ढांक रखा था। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गोलीबारी कर दी। आरोपियों ने उन पर 7 राउंड फायर कर दिए। गोलियां दागने से आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। यह जानकारी भी मिली है कि विनोद यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है। अपने भाई की हत्या होने के बाद विनोद ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसकी दुश्मनी कई लोगों से थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -