बिलासपुर में सरेआम हुई युवक की हत्या, मची सनसनी
बिलासपुर में सरेआम हुई युवक की हत्या, मची सनसनी
Share:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स का दिनदहाड़े गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया। बिलासपुर शहर के सकरी चौक के पास कार सवार नेता पर अज्ञात हमलावर ने कई बार गोलीबारी की। कहा जा रहा है कि मृतक युवक बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी में किसी पद पर थे। शहर में सरेआम हुई वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 

पिछले बुधवार को बिलासपुर शहर में संजू त्रिपाठी का दिन दहाड़े गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया। सकरी चौक के पास कार सवार संजू त्रिपाठी पर अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी निजी कार एमजी हेक्टर से शहर के लिए निकले थे। शहर में सरेआम हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। इस घटना के पश्चात् एसपी पारुल माथुर सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। कांग्रेस नेता पर छह राउंड फायरिंग की गई। इस घटना से पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेता की हत्या के पश्चात् पुलिस हरकत में आ गई है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी।  

वही इस घटना का एसपी से लेकर आईजी सहित सभी अफसरों ने संज्ञान लिया है। खबर के अनुसार, एक से ज्यादा हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुराने विवाद के कारण हत्या होने की आशंका है। संजू त्रिपाठी ने पिछले एक दिसंबर को ही अपना जन्मदिन मनाया था और तभी से वह टारगेट पर थे। वहीं कांग्रेस ने संजू त्रिपाठी को पार्टी का नेता होने से मना किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील सिंह आनंद ने कहा कि वह वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में किसी भी पद पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में युवक पर गोलीबारी की घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। 

इंटरफेथ-इंटरकास्ट मैरिज पर बने पैनल में हुआ ये बड़ा बदलाव

बिना नोटिस दिए नहीं चलेगा बुलडोजर, पारित हुआ प्रस्ताव

'जब तक नियुक्ति प्रक्रिया नहीं बदलती, खाली रहेंगे जजों के पद..', कानून मंत्री रिजिजू की दो टूक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -