मुंबई में बत्ती गुल होने पर बोली कंगना- 'महाराष्ट्र सरकार अब कहेगी क-क-क.......कंगना'
मुंबई में बत्ती गुल होने पर बोली कंगना- 'महाराष्ट्र सरकार अब कहेगी क-क-क.......कंगना'
Share:

सोमवार यानी आज मुंबई में ग्रिड फेल हो चुकी है और इस वजह से कोलाबा, ठाणे और बांद्रा समेत पूर्वी, पश्चिमी और मुंबई उपनगर में बत्ती गुल हो गई है। जी दरअसल इस समय मुंबई में कई जगहों पर लाइट नहीं है। वहीँ मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि, 'बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है।' वैसे इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है।

अब इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो परेशान होकर ट्वीट कर रहे हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अरमान मलिक, अनुपम खेर, कंगना रनौत शामिल हैं। इन सभी ने मुंबई में बिजली गुल होने के बाद इसे लेकर ट्वीट किया है। अरमान और अनुपम का ट्वीट तो सामान्य है लेकिन कंगना रनौत ने इस मौके पर संजय राउत पर तंज कस दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में संजय राउत की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह मिनी बुलडोजर हाथों में पकड़े हुए हैं।

इसके साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क।।।।।।।कंगना।' वैसे कंगना का यह ट्वीट अब तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन चुका है और सभी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। वैसे मुंबई में लाइट जाने के बाद बेस्ट ( BEST) इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, 'टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। असुविधा के लिए खेद है।' वैसे बेस्ट की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि कब तक बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो पाएगी।

हो चुकी है सलमान खान की शादी, खुद किया चौकाने वाला खुलासा

दादी पर था जादू-टोने का शक, पोते ने ले ली जान

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, पीड़ित की आवाज सुनने के बजाय उन्हें ही बदनाम करना शर्मनाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -