मुंबई की उत्‍तर लोकसभा सीट, जहाँ से गोविंदा पहुंचे थे संसद
मुंबई की उत्‍तर लोकसभा सीट, जहाँ से गोविंदा पहुंचे थे संसद
Share:

मुंबई : आर्थिक राजधानी मुंबई की उत्‍तर लोकसभा सीट एक मामले में विशेष है। इसी सीट ने अभिनेता गोविंदा को संसद बनाया था। दरअसल गोविंदा इसी सीट से निर्वाचित होकर 2004 में लोकसभा पहुंचे थे। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश के वर्तमान राज्‍यपाल रामनाईक भी इसी सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान समय में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्‍जा है। फिलहाल गोपाल शेट्टी यहां से सांसद हैं।

2008 में बने नए परिसीमन के बाद मुंबई उत्‍तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें बनी थी। इनमें से चार पर भाजपा का कब्‍जा रहा है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर शिवसेना का विधायक है। बोरीवली विधानसभा सीट से भाजपा के विनोद तावडे विधायक हैं। दहीसर सीट से भाजपा की मनीषा चौधरी, मागाठाणे सीट से शिवसेना के प्रकाश सुर्वे, कांदिवली पूर्व से भाजपा के अतुल भाटखलकर, चारकोप से भाजपा के योगेश सागर और मलाड पश्चिम से कांग्रेस नेता असलम शेख विधायक हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को भारी मतों से शिकस्त दी थी। गोपाल शेट्टी को जहां 6,64,004 मत प्राप्त हुए थे तो वहीं मौजूदा सांसद निरुपम को केवल 2,17,422 वोट ही मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां आम आदमी पार्टी के सतीश जैन रहे थे जिन्हें 32,364 मत मिले थे। इस बार के लोक सभा चुनाव में इस सीट पर मुकाबला देखना दिलचस्प होगा ।

खबरें और भी:-

शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को दी सलाह, वोटिंग वाले दिन EVM पर रखें नज़र

'आप' का बड़ा बयान, कहा चुनाव के साथ ही ख़त्म हो जाएगी भाजपा की तानाशाही सरकार

राज ठाकरे का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले और भी हो सकते हैं पुलवामा जैसे हमले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -