मुंबई बना देश का सबसे महंगा शहर
मुंबई बना देश का सबसे महंगा शहर
Share:

मुंबई : हर कोई मुंबई में रहने के सपने देखता है लेकिन मुंबई जैसे शहरों में जीवन यापन करना इतना आसान नही है। आर्थिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली मुंबई जीवन यापन के लिहाज से देश का सबसे महँगा शहर भी है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस मामले में दूसरे स्थान पर है। पेशेवर सेवाएँ तथा सलाह देने वाली वैश्विक कंपनी मर्सर ने 2०15 के लिए जारी सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि जीवन यापन पर होने वाले खर्च के हिसाब से मुंबई भारत का सबसे महँगा शहर है। इसमें कहा गया है कि शहर में तीव्र आर्थिक विकास, वस्तुओं और सेवाओं की मुद्रास्फीति बढ़ने तथा डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में स्थिरता के कारण यहाँ जीवन यापन के खर्च में तेज बढ़ोतरी हुई है और यह 66 अंकों की छलाँग लगाकर दुनिया के महँगे शहरों की सूची में 74वें स्थान पर पहुँच गया है। 

पिछले साल यह 14०वें पायदान पर रहा था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी 157वें स्थान से 25 स्थान की छलाँग लगाकर 132वें स्थान पर तथा चेन्नई 185वें स्थान से 28 स्थान चढ़कर 157वें पायदान पर पहुँच गया है। इनके बाद क्रमश: बेंगलुरु (183) और कोलकाता (193) का स्थान है। रिपोर्ट में अंगोला की राजधानी लुआंडा को दुनिया का सबसे महँगा शहर बताया गया है। दूसरे स्थान पर हांगकांग को रखा गया है जबकि इनके बाद क्रमश: जूरिख, सिंगापुर और जेनेवा भी पहले पाँच में हैं। इसमें कराची (2०5) को दुनिया का तीसरा सबसे सस्ता शहर बताया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -