'मुंबई को ऐसे लोग चला रहे हैं जिन्हें अपने नागरिकों की जरा भी परवाह नहीं हैं', आखिर क्यों भड़के हंसल मेहता?
'मुंबई को ऐसे लोग चला रहे हैं जिन्हें अपने नागरिकों की जरा भी परवाह नहीं हैं', आखिर क्यों भड़के हंसल मेहता?
Share:

मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता की तबीयत खराब हो गई है। उनके पेट में इंफेक्शन हो गया है। उन्होंने स्वयं इस बात की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्हें ये इंफेक्शन मुंबई के पानी के कारण हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई की सरकार पर अपने नागरिकों को सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप भी लगाया।

ट्विटर पर हंसल मेहता ने लिखा, ''आज सुबह मेरे पेट में गंदा वाला इंफेक्शन हो गया। मैंने अपने फैमिली डॉक्टर से बात की। उन्होंने कहा कि वह हर दिन ऐसे सिम्टम्स वाले कम से कम 10 मरीजों को देख रहे हैं। कुछ की स्थिति तो इतनी बिगड़ गई है कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऐसा लगता है कि यह इंफेक्शन हमारे पीने के पानी में उत्पन्न होने वाले किसी कीड़े से हुआ है।''

हंसल ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC), सीएम एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फड़नवीस को टैग किया। उन्होंने लिखा, “यह हास्यास्पद है कि एक शहर जो देश की वित्तीय राजधानी है तथा दो उपमुख्यमंत्री वाले प्रदेश की राजधानी है, वह अपने नागरिकों को साफ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। यह मुंबई है तथा इसे ऐसे लोग चला रहे हैं जिन्हें अपने नागरिकों की जरा भी परवाह नहीं हैं। उन्हें केवल सत्ता और अपना खजाना भरने की चिंता है। शर्मनाक स्थिति।" वही फिल्मकार के पोस्ट पर कई लोग अपना अपना पक्ष रख रहे है।

मीना कुमारी की बायोपिक से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे मनीष मल्होत्रा, बॉलीवुड की ये अदाकारा बनेगी 'ट्रेजेडी क्वीन'

शादी के बाद सुनील शेट्टी ने दामाद के एल राहुल को दी थी ये वॉर्निंग

जब सरेआम महिला ने कर डाली शाहरुख खान के सामने उनकी बेइज्जती, एक्टर बोले- 'मेरी आंखों में आंसू...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -