जेल में पार्टियां करता है मुंबई ब्लास्ट का आरोपी सलेम
जेल में पार्टियां करता है मुंबई ब्लास्ट का आरोपी सलेम
Share:

मुंबई : वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी गैंगस्टर अबू सलेम को लेकर यह बात सामने आई है कि वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में आनंद से अपने दिन गुजार रहा है। वह अनावश्यक अस्पताल आता-जाता है। उसने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक हीरालाल जाधव ने उसे प्रताडि़त किया है। जिसके बाद 14 अगस्त को विशेष टाडा अदालत में उसे लेकर हलफनामा दायर किया गया। न्यायालय मुंबई विस्फोट के मसले की सुनवाई करने में लगा है।

दरअसल जाधव ने अपनी एक रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दी है जिसमें उसने कहा है कि गैंगस्टर मजे कर रहा है। दूसरे कैदियों के लिए वह पार्टियां करवाता है। दूसरे अधिकारियों से उसका व्यवहार कैसा है। जाधव द्वारा कहा गया है कि सलेम ने उस पर जो आरोप लगाए हैं वे बैर भाव के कारण लगाए गए हैं।

जेल में अबू सलेम की अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सलेम के जेल में बिताए जा रहे समय को लेकर दी गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व जेल में अपराधियों के लिए विशेष व्यवस्थाऐं किए जाने की बात भी सामने आई थीं। जिसके बाद जेल अधीक्षक ने अपनी ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -