'सबके नेता जी नहीं रहे', मुलायम सिंह यादव के निधन पर बेटे अखिलेश समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुःख
'सबके नेता जी नहीं रहे', मुलायम सिंह यादव के निधन पर बेटे अखिलेश समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुःख
Share:

लखनऊ: सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। आज यानी सोमवार को 82 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जी हाँ और लगातार उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी। अब उनके निधन पर अखिलेश यादव ने कहा, ''मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।''

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, पिता के निधन से टूटे अखिलेश

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।'' इसी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।'

'भैया नेताजी को बचा लीजिए..', अखिलेश को देख फूट-फूटकर रोने लगा सपा समर्थक

इसी के साथ मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक हो गए। जी दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, 'मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे।' आप सभी को बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे। वहीं मुलायम सिंह यादव मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद थे और उत्तर प्रदेश की राजनीति हो या देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता हैं। वह तीन बार UP के सीएम रहे और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने गए थे।

'जिसे पिता ने वर्षो में कमाया उसे बेटे ने मिनटों में गंवाया', ठाकरे पर दिग्गज नेता का तंज

VIDEO: पाकिस्तान की राजधानी के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में लगी आग

अनंतनाग: सुरक्षा बलों ने ढेर किये 2 आतंकी, मुठभेड़ जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -