बढ़ी सपा की मुश्किलें, यादव सिंह से रिश्तों का आरोप
बढ़ी सपा की मुश्किलें, यादव सिंह से रिश्तों का आरोप
Share:

लखनऊ : सपा प्रमुख मुलायमसिंह और नोएडा में इंजीनियर के पद पर पदस्थ रहे यादव सिंह के साथ रिश्ते होने की बात सामने आई है। वर्ष 2017 के चुनाव की तैयारियों में लगी सपा को इन आरोपों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि यादव सिंह के घर से सीबीआई को 10 करोड़ रूपए मिले थे। दरअसल रूपए आॅडी कार में रखे थे। यह कार राजेश मानोचा की बताई जा रही है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एनएम बिल्डवेल को हवाला कारोबार के आरोपों में शक के दायरे में लिया गया है। दरअसल इस कंपनी के 9 हजार 995 शेयर यादव सिंह के सहयोगी राजेश मनोचा के पास थे। ऐसे में इनमें हेरफेर की बात सामने आ रही है। 

कहा जा रहा है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह के भतीजे रामगोपाल यादव के पुत्र पर भी इस मामले में आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि सांसद अक्षय यादव जो कि राम गोपाल यादव के बेटे हें उनका संबंध यादव सिंह से है। सांसद अक्षय ने यादव सिंह के सहयोगी से ही एनएम बिल्डवेल कंपनी ली। दरअसल रामगोपाल यादव सपा महासचिव भी हैं। इस मामले में मैक्कन कंपनी को भी जांच के दायरे में लिया गया है। इस ग्रुप के शेयर भी सांसद अक्षय और उनकी पत्नी ऋचा को गलत भाव से और गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -