'भारत को बदनाम करने वालों, इमरान का हाल देख लो..', विपक्षी पार्टियों पर बरसे नकवी
'भारत को बदनाम करने वालों, इमरान का हाल देख लो..', विपक्षी पार्टियों पर बरसे नकवी
Share:

लखनऊ: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी (PTI) प्रमुख इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में भी इस पर बयानबाज़ी शुरू हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। नकवी ने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है पाकिस्तान की धरती सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान अधिक सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर रैली के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एक शख्स की जान चली गई, जबकि, आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। घटना गुरुवार शाम की है, जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की ओर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर फायरिंग की गई है। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

वहीं, इमरान खान पर हमले को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल खड़े करने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को इससे सबक सीखना चाहिए। नकवी ने आगे कहा कि भारत में मुसलमान अधिक सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में पूर्व पीएम पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।

'हेमंत सोरेन ही क्यों, रघुवर दास को भी समन करें ED', इस नेता का आया बड़ा बयान

इस राज्य में बनेंगे 5 नए शहर, CM ने किया ऐलान

'ऐसे लोगों को चौराहे पर फांसी होनी चाहिए, जिससे चील-कौव्वे...', आखिर किस पर भड़की उषा ठाकुर?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -