'NDA से साथ छूटा लेकिन नीतीश कुमार से कम नहीं हुआ प्रेम', मुकेश सहनी के इस बयान ने मचाई खलबली
'NDA से साथ छूटा लेकिन नीतीश कुमार से कम नहीं हुआ प्रेम', मुकेश सहनी के इस बयान ने मचाई खलबली
Share:

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री एवं विकाशसील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी का भले ही NDA से साथ छूट गया हो मगर उनका नीतीश कुमार से प्रेम कम नहीं हुआ है। उनके एक बयान से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। मंगलवार को मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी भले ही भारतीय जनता पार्टी-जनता दल यूनाइटेड गठबंधन में सम्मिलित नहीं है, किन्तु वे मुख्यमंत्री नीतीश के साथ हैं। सहनी ने कोसी क्षेत्र के RJD कार्यकर्ताओं को वीआईपी की सदस्यता दिलाने के दौरान ये बातें कहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश सहनी ने कहा कि VIP किसी एक जात की नहीं बल्कि सभी जातियों की पार्टी है। भाजपा बिना सहारे बिहार में विजय हासिल नहीं कर सकती। VIP भले ही आज NDA में नहीं है, मगर वह नीतीश कुमार के साथ हैं। साथ ही वे लालू प्रसाद यादव के विचारों के प्रशंसक भी रहे हैं। मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। सरकार की आलोचना करने वालों को CBI, ईडी जैसी एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का वक़्त चला गया है, सब लोग उन्हें पहचान गए हैं। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव एवं बौचहां उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद वीआईपी को NDA से अलग कर दिया गया था। मुकेश सहनी को नीतीश सरकार में मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था। तत्पश्चात, सहनी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। फिलहाल वे अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटे हैं।

एकनाथ शिंदे के विधायक पर उद्धव ठाकरे ने करवाए हमले? बाल बाल बची इन मंत्री की जान

'जल्द गिर जाएगी शिंदे सरकार...', उद्धव के बेटे ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -