भाजपा की सदस्यता ले सकते है, मुबारिक खान!
भाजपा की सदस्यता ले सकते है, मुबारिक खान!
Share:

रतलाम: (ब्यूरो रिपोर्ट)- हम बात कर रहे है रतलाम जिले के कांग्रेस नेता मुबारिक खान की, मुबारिक खान का नाम सुनते ही एक अपराधी की छवि सामने आती है। जिस पर कई थानों में प्रकरण दर्ज है और इतना ही नहीं कई गंभीर अपराधों में संलिप्त होने के साथ ही पत्रकार से विवाद की तमाम खबरे भी सामने आई है। यह वही मुबारिक खान है, जो पूर्व में कांग्रेस पार्टी से पार्षद भी रह चूका है इसके अलावा चुनाव के चलते कुछ दिन पहले नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी से रतलाम शहर के वार्ड क्रमांक 46 से पार्षद के टिकिट की मांग भी कर रहा था। लेकिन कांग्रेस ने मुबारिक खान को टिकिट न देकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

लेकिन अपनी राजनीती को चमकाने के लिए मुबारिक खान ने अब नया रास्ता खोज लिया है। खबर है की खान ने अब भाजपा की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते सीएम शिवराज की मौजूदगी में मुबारिक खान द्वारा भाजपा की सदस्य्ता लेने की खबरे भी सामने आ रही है। गौरतलब है की चुनाव के चलते जल्द ही सीएम शिवराज की एक बड़ी जनसभा रतलाम में होने जा रही है। इसी दौरान मुबारिक खान भाजपा की सदस्य्ता लेंगे, भाजपा भले ही इसे अल्पसंख्यको को साधने का मास्टर एस्ट्रॉक मान रही हो लेकिन कही न कही पार्टी के लिए नुकसान भी होता दिखाई दे रहा है। भाजपा के लिए दिन- रात एक करने वाला कार्यकर्ता इससे कितना दुखी होगा इसका अंदजा भी आने वाले समय में दिख जायेगा, अब ऐसे में अपने आप को रास्ट्रवादी पार्टी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी क्या ? मुबारिक खान जैसे अप्राधियिक रिकॉर्ड रखने वाले इंसान को अपना सदस्य बनाएगी! इतना ही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आ रही है की मुबारिक खान पर दर्ज तमाम आपराधिक रिकॉर्ड में उसकी तत्काल पेशी कर मुबारिक खान को अग्रिम जमानत भी दे दी गई है। 

वहीं पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडि शर्मा ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में किसी भी आपराधीक छवी वाले व्यक्ति की जगह नहीं है, पार्टी कोई भी आपराधिक छवी वाले व्यक्ति को ना ही अपना कार्यकर्ता बनाती है और ना ही उम्मीदवार बनाती है। आपको बता दें हाल ही में भाजपा के द्वारा इंदौर निगम चुनाव के अंतर्गत एक पार्षद प्रत्याशी को टिकट दिया गया था लेकिन उनका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद भाजपा ने अपना टिकट वापस लेते हुए दूसरा उम्मीदवार बना दिया था। यह ये दर्शाता है कि भाजपा के चाल, चरित्र एवं चेहरे में फर्क है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी कई बार मंच से बोलते आए हैं कि भाजपा में किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति की जगह नहीं है भारतीय जनता पार्टी एक साफ-सुथरी पार्टी है। इस पुरे मामले में जब हमने तमाम नेताओ से बात की तो उन्होंने कहा की।

राजेंद्र सिंह लुनेरा: बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा से चर्चा करने पर उन्होंने कहा की अभी स्पष्ट नहीं है पर मुबारिक खान से बात चल रही है ऐसी संभावना है की वे भाजपा की सदस्यता ले सकते है, ऐसी अटकले लगाई जा रही है। वहीं आपको बता दे निगम चुनाव को ले कर मुखयमंत्री शिवराज सिंह जल्द रतलाम में प्रचार के लिए आने वाले है। 

कांतिलाल भूरिया: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा की जिन्हे कांग्रेस में रहना है रहे नहीं रहना तो आगे उनकी इच्छा, सच्चे कांग्रेसी होंगे तो पार्टी में रहेंगे। आपको बता दें मुबारिक खान कांतिलाल के करीबी माने जाते है ऐसे में अचानक उनका कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाना कई सवाल खड़े करता है।

महेंद्र कटारिया: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का कहना है की अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है, पार्टी में उनके बिना भी काम चल रहा है, संगठन उनके बिना भी चलेगा।

'मेरे कामों से घबरा कर सौदेबाजी कर सरकार गिराई', कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे को सताया ये डर! शिंदे गुट बोला- 'PM मोदी से करें बात...'

'हिन्दू हमारे पूर्वज, हम गाय नहीं खाएंगे तो मर नहीं जाएंगे..', इस बड़े मुस्लिम नेता की अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -