8 फरवरी के बाद MP में फिर ठंड दिखाएगी अपने तेवर
8 फरवरी के बाद MP में फिर ठंड दिखाएगी अपने तेवर
Share:

भोपाल: मौसम लगातार करवट बदल रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ी हैं, लेकिन इसी बीच अब यह कहा जा रहा है कि ठंड और बढ़ेगी। जी दरअसल अब MP में हवा का रुख भी बदल गया है। इस समय हवा की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गई है। ऐसा होने से उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।

अब मौसम विभाग का कहना है रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होना शुरू हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला का कहना है पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है, लेकिन काफी कमजोर पड़कर आगे बढ़ने लगा है। इस विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात आगे बढ़कर उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश पर आ गया है। इसके अलावा एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। अब भी पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

जी दरअसल अजय शुक्ला का कहना है, शुक्रवार से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है, इससे तापमान में गिरावट होने लगी है और वातावरण में ठंड लौट आई है। अब MP में ठंड तेजी से बढ़ने के आसार हैं। यह भी कहा जा रहा है उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना चक्रवात भी जल्द ही समाप्त हो जाएगा। अब मौसम साफ होने और सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। आठ फरवरी के बाद फिर से MP में ठंड के तेवर बढ़ने वाले हैं।

टोने-टोटके के चक्कर में पड़ी बहू, सिद्धि के लिए अपने ही ससुर के साथ कर डाला ये काम

MP के इन इलाकों में हुआ चक्काजाम, किसानों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता

इस राज्य में किसानों के लिए आज से शुरू हुआ तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -