MP से जल्द रुखसत होंगे बादल, इस दिन निकलेगी धुप
MP से जल्द रुखसत होंगे बादल, इस दिन निकलेगी धुप
Share:

भोपाल: उत्तर भारत में लगातार 10 दिन से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बना है। ऐसे में पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है, लेकिन हवा का रुख उत्तरी नहीं होने से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ रही है। सभी जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। ऐसे में अगर मौसम विज्ञानियों की माने तो इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के पास सक्रिय है। बताया जा रहा है उसके प्रभाव से वहां बर्फबारी हो रही है और इस सिस्टम के आगे बढ़ने से हवा का रुख बदल सकता है। वैसे बादल छंटकर मौसम के साफ होते ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर आ सकती है।

बताया जा रहा है राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज बीते तीन दिन से बिगड़ा नजर आ रहा है। सभी जगह रुक-रुककर बरसात हो रही है और बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। वैसे इस कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ चूका है और वातावरण में ठंड महसूस हो रही है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हाल ही में वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले मंगलवार तक उत्तर भारत से ठंड बढ़ने की संभावना है। उसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा और वातावरण से नमी भी कम हो जाएगी। मंगलवार के बाद से बादल छंट जाएंगे और धूप निकलेगी। दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा, लेकिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। आने वाले बुधवार-गुरुवार तक रात के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है और इसी के साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर भी हो सकती है।

तालाब से बरामद हुई भाजपा कार्यकर्ता की लाश, 24 घंटे के अंदर बंगाल में दूसरी हत्या

केजरीवाल के अनशन को अमरिंदर ने बताया 'नाटक', बोले - उन्होंने किसानों की पीठ में छूरा भोंका

कोरोना पॉजिटिव हुई शाहरुख़ खान की यह एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -