अब बदलेगा व्यापमं. का नाम!
अब बदलेगा व्यापमं. का नाम!
Share:

भोपाल : व्यावसायिक परीक्षा मंडल भर्ती घोटाले में राज्य सरकार की किरकिरी होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा इसका नाम बदलने की तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि व्यापमं. सरकार के लिए परेशानी बन गया है ऐसे में इसका नाम बदलकर कुछ राहत मिलेगी। अब इस मंडल का नाम मध्यप्रदेश प्रवेश एवं भर्ती परीक्षा मंडल अर्थात् मप्रभपमं. किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इसके नाम बदले जाने को लेकर सीएम शिवराज की मुहर लगना भर शेष है। सरकार इसे लेकर एक बिल विधानसभा में पेश करने का मन बना रही है।

मामले में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों को इस मसले से अवगत करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि अब तक इस मामले में करीब 48 मौते हो गई हैं। जिसके बाद विपक्ष प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन और विरोध कर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है। उललेखनीय है कि इस मामले में एसटीएफ और एसआईटी की जांच के बाद जांच सीबीआई के पाले में कर दी गई है मामले में सीबीआई जांच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -