कोहरे के कारण भिड़े 40 वाहन, जाम में फसी हेमा मालिनी
कोहरे के कारण भिड़े 40 वाहन, जाम में फसी हेमा मालिनी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सर्द मौसम अधिक होने के कारण कोहरे की धुंध देर तक बनी रही। वाहन चालक अपने वाहनों को हेड लाईट जलाकर चलाते रहे। ऐसे में कोहरे के बीच लोगों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की भिडंत हो गई। करीब 40 वाहन आपस में टकरा गए। जिससे वाहनों का लंबा जाम एक्सप्रेस वे पर लग गए। इस जाम में लोकप्रिय अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी भी फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे की चादर घनी हो गई।

वाहन चालकों को रास्ता साफ नज़र नहीं आया। जिसके कारण वाहन भिड़ गए। वाहनों के आपस में टकराने के बाद यातायात ही बाधित हो गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने यातायात को सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 7 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 36 किलोमीटर, 63 किलोमीटर की दूरी  पर वाहन टकरा गए।

इस तरह की दुर्घटनाओं में करीब 40 वाहन आपस में भिड़ गए। जिसके कारण यमुना एक्सप्रेस पर आवाजाही प्रभावित हो गई। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सांसद हेमा मालिनी के जाम में फंसते ही उन्हें सुरक्षा बलों ने जाम से एक ओर किया और उनके लिए एक अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था की। एक ट्रक में करीब 4 वाहन जा घुसे जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। ट्रक को पुलिस द्वारा वसूली के लिए रोका गया था। कोहरा होने के कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रक का अनुमान नहीं हुआ जिसके कारण वाहन चालक इस ट्रक से जा भिड़े। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -