MP: गुस्से में बाढ़ प्रभावित लोगों ने की नगरपालिका की गाड़ी में तोड़-फोड़
MP: गुस्से में बाढ़ प्रभावित लोगों ने की नगरपालिका की गाड़ी में तोड़-फोड़
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में इस समय बारिश और बाढ़ के कारण बुरा हाल है। यहाँ के कई इलाके इस वक्त बाढ़ की वजह से परेशान हो गए हैं। अब इन सभी के बीच लोगों का गुस्सा भी बढ़ने लगा है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत मध्य प्रदेश के श्योपुर में भारी बारिश के चलते आई भीषण बाढ़ के बाद जिला प्रशासन और नगरपालिका द्वारा राहत कार्य में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूटने लगा है। यहाँ जैसे ही परेशान बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच से नगरपालिका की गाड़ी गुजरी, वैसे ही उन्होंने गाड़ी को घेर कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दी।

बताया जा रहा है यहाँ से बमुश्किल गाड़ी में बैठे कर्मचारी अपनी जान बचाकर वापस लौट सके। इस समय सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जो 5 अगस्त की है। जी दरअसल इस दिन यहाँ दोपहर 12 बजे जयस्तम्भ चौक पर यह सब हुआ। यहाँ बाढ़ पीड़ितों ने राहत नहीं मिलने के बाद जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीँ इस दौरान आई नगरपालिका के हेल्थ इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी को भी लोगों ने घेर लिया और जमकर बवाल खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कर्मचारियों की गाड़ी पहुंचते ही लोग उसमें बैठे अधिकारियों पर टूट पड़े और कुप्रबंधन को लेकर खरी-खोटी सुनाई।

स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाया है कि 'भारी बारिश से मची तबाही से लोग बेहाल हैं लेकिन, प्रशासन की ओऱ से राहत कार्य नहीं किया जा रहा है। कई इलाके अब भी सहायता से वंचित हैं। ना पीने का पानी मिल रहा है और बिजली को लेकर भी समस्या आ रही हैं।' आप सभी को बता दें कि श्योपुर इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात काफी बिगड़ गए हैं, यहां पर अबतक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीँ सैकड़ों घरों में पानी भर गया है, और बिजली-पीने का पानी-इंटरनेट जैसी सुविधाएं अभी नहीं मिल पा रही हैं।

राम मंदिर निर्माण को लेकर बोले सतीश मिश्र- अशुभ घड़ी में हुआ अयोध्या का ईंट पूजन।।।

56 हजार लोक कलाकारों को आर्थिक मदद देगी महाराष्ट्र सरकार

आरबीआई ने लगातार 7वीं बार रेपो रेट 4 फीसदी पर रखा बरकरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -