MP के 10 लाख मतदाता करेंगे चुनाव का बहिष्कार, जानिए वजह
MP के 10 लाख मतदाता करेंगे चुनाव का बहिष्कार, जानिए वजह
Share:

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक-चालक, हम्माल,ऑटो पार्ट्स व्यापारी, मेकेनिक एवं सभी ट्रांसपोर्ट परिवहन व्यापार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े व्यक्तियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें परिवहन भ्रष्टाचार के कारण 10 लाख परिवहन कारोबारी द्वारा चुनाव मतदान में बहिष्कार करने की बात कही है। यदि ऐसा होता है तो इससे सियासी दलों की समस्याएं बढ सकती है।

चिट्ठी में लिखा है कि मध्यप्रदेश के ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक वाहन चालक, हम्माल माई, ऑटो पार्ट्स व्यापारी, मेकेनिक भाई एवं ट्रांसपोर्ट परिवहन व्यापार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े परिवार आने वाले चुनाव में 10 लाख मतदाता, मतदान का बहिष्कार करेंगे, क्योकि मध्यप्रदेश में परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों से वाहन के चक्के एव पासिंग नम्बर के हिसाब से तय की जाती है, अवैध वसूली (इंट्री) की दर और राज्य में प्रवेश करते हैं तब एव निर्गम करते है तब अवैध वसूली (इंट्री) देना पड़ती है, इसके साथ ही मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले एवं बड़े शहर के बायपास पर परिवहन उड़नदस्ता खड़ा रहता है, 24 घंटे वह भी अवैध वसूली (इंट्री) के बिना वाहनों को नहीं आने जाने देता है सभी जगह मध्यप्रदेश मे यही हाल है।

आगे उन्होंने लिखा है कि मध्यप्रदेश के परिवहन चेकपोस्ट पर पर अनुमानित 300 से 400 करोड़ रु. प्रतिवर्ष अवैध वसूली वाहनों से होती है। उदाहरण मध्यप्रदेश की बालसमध (संधवा) परिवहन चैक पोस्ट से तकरीबन 7 से 8 हजार वाहन 24 घंटे मे आते जाते है तथा एवरेज एक वाहन से 1500 इंट्री ली जाती है तो इस हिसाब से 24 घंटे में 11200000 /- (एक करोड चार लाख रू.) वसूली होती है। मध्यप्रदेश में 43 परिवहन चेकपोस्ट है तो अनुमान लगा सकते है की कितनी अवैध वसूली होती होगी। इस अवैध वसूली से वाहन चालक, वाहन मालिक व्यवसायी सब परेशान है। उन्होंने लिखा है कि मध्यप्रदेश के परिवहन व्यवसायी विवश होकर जाने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। आपसे निवेदन है कि आप संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही कर मध्य प्रदेश एवं देश के परिवहन व्यवसायियों को राहत प्रदान करेंगे तथा आने वाले मध्यप्रदेश चुनाव में परिवहन व्यवसायी भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें यही आपसे अपेक्षा करते हैं। परिवहन व्यवसायी ने यह पत्र मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय, भारत सरकार नई दिल्ली, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेजा है।

NCP के बाद अब शिंदे सरकार में शामिल होंगे कांग्रेस के विधायक ?

गेम चेंजर होगा चंद्रयान-3, अमेरिका की भी नज़रें भारत पर, पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन बोले- विश्व की प्रेरणा बनेगा हिंदुस्तान

कौन हैं रॉकेट वुमन' ऋतू करिधाल ? जिन्हे मिली है चंद्रयान-3 मिशन की अहम जिम्मेदारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -