ससुराल में हुआ मौनी का गृह प्रवेश, अंगूठी ढूंढने की रस्म का वीडियो वायरल
ससुराल में हुआ मौनी का गृह प्रवेश, अंगूठी ढूंढने की रस्म का वीडियो वायरल
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लाखों दिलों को जीतने वाली मौनी राॅय अब शादीशुदा हो चुकीं हैं। वह सूरज नांबियर संग शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। आपको ता दें कि इस कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच गोवा डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग की। वहीं कपल की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटौरी और अब तक फोटोज विरल हो रहीं हैं। बीते रविवार को मौनी राॅय सूरज नांबियर संग गोवा में डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग के बाद मुंबई लौट आई हैं और अब उनकी उस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट्स पर छाईं हुईं हैं। आपको बता दें कि कपल को रविवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं मुंबई लौटी मौनी राॅय का पति सूरज संग ससुराल में शानदार तरीके से गृहप्रवेश हुआ।

 

अब उस दौरान के फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान सारी रीति-रिवाजों को नियम से पूरा किया गया। वहीं गृप्रवेश के दौरान मौनी थोड़ी इमोशनल दिखीं। उस समय के कई वीडियो सामने आए हैं। आप देख सकते हैं एक वीडियो में मौनी को आल्ता से अपने पैरों की छाप अपने घर में छोड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान जहां मौनी गृहप्रवेश की रस्में निभा रही थी। इसी के साथ सूरज उनके पीछे अपने दोस्त संग डांस कर रहे थे। अगर हम लुक की बात करें तो सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इसी के साथ हाथों में लगी मेहंदी और मांग में सजा सिंदूर सजाए मौनी की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।

उनके कानों में बड़े- बड़े झुमके थे और मिनिमल मेकअप उन्हें बेहतरीन दिखा रहा है। आपको बता दें कि गृहप्रवेश के बाद मौनी और सूरज ने वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े बरतन में पानी को फूलों की पंखुड़ियों के साथ सजाया गया है, जिसमें अंगूठी फेंकी गई है। जी हाँ और इस पानी में हाथ डालकर न्यूली वेड कपल कंगना खेलता यानि अंगूठी ढूंढता नजर आ रहा है। आप सभी देख सकते हैं मौनी और सूरज रिंग ढूंढने की कोशिश करती हैं और आखिर मौनी यह खेल जीतती हैं। वहीं इस दौरान दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं।

आधी रात को अमृता ने मनाया जन्मदिन, बॉयफ्रेंड संग पहुंची मलाइका

बनारसी लाल साड़ी में मांग में सिन्दूर भरे दिखीं मौनी रॉय, तस्वीरें वायरल

लम्बे समय के बाद एक बार फिर परदे पर नज़र आएगी संजय और सुनील की जोड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -