2021 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये अभिनेत्रियां
2021 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये अभिनेत्रियां
Share:

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है। ऐसे में साल 2021 में कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्हे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। अब हाल ही में मोस्ट सर्चेड फीमेल सेलेब्रिटीज की अलग से लिस्ट भी जारी की गई है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल इस सूची में प्रमुख नाम शामिल हैं जो 2021 में अक्सर सुर्खियों में रहे। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

करीना कपूर खान- सूची के अनुसार करीना कपूर खान पहले स्थान पर हैं। आप सभी को पता ही होगा इस साल अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया और द प्रेग्नेंसी बाइबिल लिखी। इसी के चलते वह सबसे अधिक चर्चाओं में रहीं।

 कैटरीना कैफ- अभिनेत्री कैटरीना कैफ 'सूर्यवंशी' की लोकप्रियता और विक्की कौशल के साथ शादी की अफवाहों की बदौलत दूसरे नंबर पर आईं और इसी के चलते उनकी शादी इस साल का सबसे अधिक सर्च किया जाने वाला टॉपिक रहा।

प्रियंका चोपड़ा- आप सभी जानते ही होंगे प्रियंका चोपड़ा जो अब ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी हैं वह अपनी हॉलीवुड मूवीज और तलाक की खबरों के चलते इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

आलिया भट्ट- आलिया भट्ट इस समय लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। जी दरअसल अभिनेत्री अपने बड़े बजट की फिल्म निर्माण और रणबीर कपूर के साथ अपने संबंधों दोनों के लिए चर्चा में है। इसके अलावा वह फिल्म RRR के लिए भी इस साल खूब सुर्ख़ियों में रहीं।

दीपिका पादुकोण- इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण पांचवे नंबर पर हैं। बिना किसी फिल्म रिलीज के यह अभिनेत्री का पहला साल था और वह इन दिनों फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहीं हैं। इसी फिल्म के चलते वह सुर्ख़ियों में रहीं।

राजेश खन्ना की तस्वीर से शादी करती थी लड़कियां, जन्मदिन पर सुने बेहतरीन गाने

कैटरीना के बाद इस एक्ट्रेस संग विक्की ने रचाई दूसरी शादी, तस्वीर वायरल!

'सलमान में इतना जहर था कि काटने वाला सांप मर गया होगा': KRK

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -