'36000 मंदिर तोड़कर मस्जिदें बना दी गईं, हिन्दू सब वापस लेंगे...', भाजपा विधायक का दावा
'36000 मंदिर तोड़कर मस्जिदें बना दी गईं, हिन्दू सब वापस लेंगे...', भाजपा विधायक का दावा
Share:

बैंगलोर: उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक धार्मिक स्थलों को लेकर घमासान चल रहा है। इसी बीच कर्नाटक में भाजपा के MLA ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि 36000 मंदिरों को तोड़कर उन पर मस्जिदें बना दी गईं हैं। यही नहीं उन्होंने दावा किया है कि हिंदू कानूनी तरीके से सभी 36000 मंदिरों को वापस लेंगे। भाजपा MLA ईश्वरप्पा के अलावा श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने कहा कि यदि शांति बरकरार रखना है, तो पूरे देश में जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं, मुस्लिम समुदाय को वे सभी जगह हिंदुओं के हवाले कर देनी चाहिए।  

प्रमोद मुथालिक ने आगे कहा कि, यह शांतिभंग करने को लेकर नहीं है। यदि शांति बनाए रखना है तो मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद को हिंदू धर्म को वापस कर देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय ने लाउडस्पीकर को लेकर आदेश दिया है। लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान नहीं होनी चाहिए। मुस्लिमों को यह आदेश मानना चाहिए।  

वहीं, भाजपा के एक और MLA बसनागौडा पाटील ने दावा किया कि अल्पसंख्यक कोर्ट और संविधान का पालन नहीं करते। बसनागौडा ने कहा, सरकार को उन पर सख्त कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। बल्कि इन लोगों को शिक्षा से वंचित कर देना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मंगलुरु यूनिवर्सिटी में जो मुस्लिम छात्र हिजाब की मांग कर रहे हैं, उन्हें भी शिक्षा से वंचित कर देना चाहिए। 

तालिबान को NSA अजित डोभाल का स्पष्ट सन्देश, बताया क्या है अफगानिस्तान और भारत का संबंध

'ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग में मुस्लिम पक्ष ने किया 63 cm का छेद...', कोर्ट में हिन्दू पक्ष का दावा

दिल्ली के मक्कड़ हॉस्पिटल में भड़की भीषण आग, डॉक्टरों का आवास जलकर ख़ाक.., देखें भयावह तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -