जुम्मे की नमाज़ के दौरान ढह गई मस्जिद, 7 लोगों की मौके पर मौत, 23 लोग घायल
जुम्मे की नमाज़ के दौरान ढह गई मस्जिद, 7 लोगों की मौके पर मौत, 23 लोग घायल
Share:

नाइजर: फ्रीकी देश नाइजीरिया में नमाज पढ़ने के दौरान मस्जिद की छत ढहने की वजह से 7 नमाजियों की जान चली गई है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक़्त मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ज़ारिया अमीरात काउंसिल के प्रवक्ता अब्दुल्लाही क्वारबाई ने जानकारी दी है कि देश के उत्तरी राज्य कडुना के ज़ारिया शहर में जुमे के दिन 11 अगस्त 2023 को सैकड़ों नमाजी दोपहर की नमाज के लिए इकठ्ठा हुए थे। इसी दौरान शहर के केंद्रीय मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए हैं। अब्दुल्लाही ने कहा कि, “शुरुआत में 4 शव मिले थे। जब बचाव दल ढही मस्जिद की तलाशी लेने पहुंचा, तो तीन अन्य शव बरामद हुए।' राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने 23 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मस्जिद का निर्माण 1830 के दशक में किया गया था। कडुना राज्य के गवर्नर उबा सानी ने हादसे की जाँच के आदेश दिए हैं।

मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में नज़र आ रहा है कि मस्जिद की छत का एक बड़ा गिर गया। बता दें कि गत वर्ष पश्चिम अफ्रीकी इस देश में एक दर्जन से ज्यादा इमारतें ढह गईं थीं। कहा जाता है कि इमारतों के गिरने का कारण, घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल और रख-रखाव में लापरवाही बरतना है।

सीरिया में 'इस्लामिक स्टेट' का हमला, आतंकियों ने भारी गोलीबारी के साथ दागे रॉकेट, 23 की मौत

'भारत को अपने नेता पर विश्वास, विपक्ष जोर-जोर से चिल्लाएगा, लेकिन..', अमेरिकी सिंगर मैरी ने किया पीएम मोदी का समर्थन

पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -