पति के साथ रोमांस करती नजर आईं टीवी की 'डायन', वीडियो देख फैंस हुए फ़िदा
पति के साथ रोमांस करती नजर आईं टीवी की 'डायन', वीडियो देख फैंस हुए फ़िदा
Share:

भोजपुरी की मशहूर हसीना मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें तथा वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने हस्बैंड विक्रांत सिंह के साथ रोमांटिक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के सांग लापता पर परफॉर्म कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

वीडियो साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, तो ये मैं हूं और मेरी विश जब हम मिलेंगे। वैसे ये वीडियो मोनालिसा ने विक्रांत के साथ में नहीं बनाया है। दरअसल, मोनालिसा शूट के चक्कर में कहीं और हैं तथा वह विक्रांत को मिस कर रही हैं। मोनालिसा का कहना है कि वह ऐसे विक्रांत से मिलेंगी। मोनालिसा की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में बात करें तो वह इस समय शो नमक इश्क का में दिखाई दे रही हैं। शो में मोनालिसा की भूमिका को बहुत पसंद किया जा रहा है।

वही इससे पूर्व मोनालिसा शो नजर में आ चुकी हैं। वह शो में डायन की भूमिका निभाती थीं। डायन में मोनालिसा का हॉट अवतार भी देखने को मिलता था। मोनालिसा भोजपुरी मूवीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई हिट भोजपुरी मूवीज दी हैं। मोनालिसा के हॉट वीडियोज बहुत वायरल होते थे। हालांकि मोनालिसा को सबसे अधिक लोकप्रियता तब मिली जब वह बिग बॉस में आई थीं। मोनालिसा भले ही शो की विजेता नहीं रही थीं मगर उन्हें शो में पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, मोनालिसा ने विक्रांत से शादी भी बिग बॉस शो में की थी।

महामारी के दौरान दर्शन थूगुदीप ने लोगों से किया ये आग्रह

मां बनने वाली हैं नुसरत जहां, पति निखिल जैन बोले- हम 6 महीने से साथ नहीं है ये बेबी मेरा नहीं है...

ऋचा लैंगेला ने किया अपने बच्चे का नामकरण, फोटो शेयर कर बताया बेबी का नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -