नौकरशाही पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, भ्रष्ट्र और खराब नौकरशाहों के आएंगे बुरे दिन
नौकरशाही पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, भ्रष्ट्र और खराब नौकरशाहों के आएंगे बुरे दिन
Share:

नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार अब नौकरशाही पर नकेल कसने की योजना बना रही है। भ्रष्ट्र और निकम्मे नौकरशाहों के बुरे दिन आने वाले हैं। आपराधिक या भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर मोदी सरकार सख्ती करने वाली है। ऐसे सभी कर्मचारी मोदी प्रशासन की जांच के दायरे में है, जो उच्च अखंडता और मानकों को सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत नौकरशाही से बुरे तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में है।

इस साल जून के बाद से मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के तुरंत बाद, कमिश्नर-रैंक के अधिकारियों सहित कम से कम 64 कर्मचारियों को भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोपों पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में होने की उम्मीद है क्योंकि मोदी सरकार वार्षिक गोपनीय रिपोर्टों और अपने कर्मचारियों के अन्य विवरणों की समीक्षा कर रही है, विशेष रूप से आपराधिक या भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे अधिकारियों की।

केंद्र ने सभी कैडर नियंत्रक अधिकारियों को ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए एक सिस्टम स्थापित करने के लिए कहा है और उनके काम के रिकॉर्ड की पूरी तरह से जांच करने के बाद उन्हें सेवानिवृत(रिटायर) करने के लिए कहा है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को उन अधिकारियों की सूची तैयार करने के लिए लिखा है जो कदाचार या भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। कार्मिक नियंत्रण अधिकारी, आईएएस अधिकारियों के लिए कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भी चरणबद्ध तरीके से सेवा से हटाने के लिए दागी अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी में फंसे हुए थे 1200 से अधिक लोग, पुलिस ने किया रेस्क्यू

भाजपा नेता उमा भारती के भतीजे राहुल की कार से हुए भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

जेएनयू प्रबंधन ने अपनाए सख्त तेवर, जारी किया यह फरमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -