मोदी सरकार ने बदला नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा
मोदी सरकार ने बदला नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब इसे प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा। नेहरू मेमोरियल का नाम परिवर्तित करने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संकीर्णता एवं प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी की एक खास मीटिंग में इसका नाम परिवर्तित कर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने का निर्णय लिया गया। इस खास बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, वे सोसाइटी के उपाध्यक्ष हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2016 में तीन प्रतिमा परिसर में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने का विचार रखा था। NMML की कार्यकारी परिषद ने 25नवंबर 2016 को अपनी 162वीं मीटिंग में इसे अनुमति दी थी। अब ये परियोजना पूरी हो गई एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय 21 अप्रैल 2022 को जनता के लिए खोल दिया गया। 

दरअसल, कार्यकारी परिषद ने महसूस किया कि संस्थान का नाम वर्तमान गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जिसमें एक नया संग्रहालय भी सम्मिलित है, जो आजाद भारत में लोकतंत्र की सामूहिक यात्रा को दिखाता है तथा राष्ट्र निर्माण में हर पीएम के योगदान को दर्शाता है। संग्रहालय को अपडेट किया गया है, यह संग्रहालय पुनर्निर्मित तथा नवीनीकृत नेहरू संग्रहालय भवन से आरम्भ होता है, जो जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं योगदान पर तकनीकी तौर पर उन्नत प्रदर्शन के साथ पूर्ण रूप से अपडेट किया गया है।  

राघव चड्ढा के कारण ज्ञानी हरप्रीत सिंह को छोड़ना पड़ा अकाल तख़्त का अध्यक्ष पद ? रघुबीर सिंह को मिली जिम्मेदारी

बजरंगदल के प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री ने टीआई को किया लाइन अटैच

बच्चों की सूझबूझ ने बचाई 2 महीने की मासूम की जान, डस्टबिन में फेंककर गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -