पाक में मोदी जिंदाबाद, कराची में लहराये भगवा झंडे
पाक में मोदी जिंदाबाद, कराची में लहराये भगवा झंडे
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे से बलूचिस्तान को आजाद कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जानकारी मिली है कि बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान के कराची में न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगाये वहीं प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में भगवा झंडे भी लहराये।

कश्मीर में भले ही पाकिस्तान के झंडे लहराये जाते रहे हो लेकिन अब पाकिस्तान में भगवा झंडे लहराने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पाकिस्तानी सरकार और सेना के होश फाख्ता होने लगे है। बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने आंदोलनकारी बलूच नेता शब्बीर बलूच को गिरफ्तार कर लिया है, इसका विरोध करने के लिये बलूचिस्तान स्टूडेंट आॅर्गनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने कराची की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुये भगवा झंडे लहराये।

जानकारी मिली है कि इस दौरान मौजूद पाकिस्तान की पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। आरोप लगाया जा रहा है कि बलूच नेता शब्बीर का पाकिस्तानी सेना ने अपहरण कर लिया है। कराची के अलावा क्वेटा में भी बलूच लोगों ने भगवा झंडा थामकर वहां की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

बलूचिस्तान के मुद्दे पर अब पाक का नया खेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -