बलूचिस्तान के मुद्दे पर अब पाक का नया खेल
बलूचिस्तान के मुद्दे पर अब पाक का नया खेल
Share:

नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान का मुद्दा क्या उठाया, पाकिस्तान घबरा-घबरा गया है। लेकिन अब पाकिस्तान ने भारत के साथ नया खेल खेलना शुरू किया है। पाक ने भारत को बलूचिस्तान का मुद्दा न उठाने के लिये धमकाया है। कहा गया है कि यदि भारत ने ऐसा नहीं किया तो हम भी इसका जवाब देने के लिये तैयार बैठे हुये है।

पाकिस्तान के विशेष दूतों ने धमकी भरे लहजे में यह कहा है कि भारत बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना बंद करें, अन्यथा पाकिस्तान भारत में माओवादी और अन्य पुराने मुद्दे उठाने से चूकेगा नहीं। पाक दूतों का संकेत खालिस्तान, नागालैंड जैसे विद्रोही आंदोलनों की ओर था।

कश्मीर के लिये अमेरिका गये

भारत को धमकी देने वाले मुशाहिद हुसैन और शेरजा मनसब है। ये दोनों अभी कश्मीर मुद्दे पर समर्थन जुटाने के उद्देश्य से अमेरिका में मौजूद है। पाकिस्तान के इन उच्चायुक्तों ने कहा है कि अमेरिका भारत पर कश्मीर का मामला हल करने के वास्ते दबाव डाले।

फिर दी परमाणु की धमकी

पाकिस्तान के इन उच्चायुक्तों ने अमेरिका स्थित स्टीम्सन सेंटर में भारत को एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है और कहा कि हम अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है। यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो इसका देंगे। उन्होंने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धौंस भी भारत को दी है।

शिव सेना बोली पीएम अगली दिवाली बलूचिस्तान में मनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -