विधायक व पत्रकारों ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण कार्य का लिया जायजा
विधायक व पत्रकारों ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण कार्य का लिया जायजा
Share:

सिवनी से राजकिशोर पाठक  की रिपोर्ट  

सिवनी। विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से वर्ष 2018 में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिवनी के कांडीपार में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गयाऔर इसके लिए निविदा प्रक्रिया को पूरा करते हुए वर्ष 2021 में मेडिकल कॉलेज बनना प्रारंभ हुआ और अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किए हुए वादा पूरा होते हुए नजर आ रहा है।  

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पूर्व में निर्दलीय विधायक रहे सिवनी जिले के विकास और वादों के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा जो विकास को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी जिले की जनता से वादा किया वह पूरा होते नजर आ रहा है। 

जिले में 2 सौ 20 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज निरक्षण में पहुंचे पत्रकारों के साथ सिवनी विधायक दिनेश रॉय मुनमुन के द्वारा निर्माण स्थल पर कार्य की गति और गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से  चर्चा  करते हुए मेडिकल कॉलेज में स्तेमाल होने वाले मेटेरिल की गुणवत्ता पर पर चर्चा की साथ ही साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया  कि  मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति चल रहा है और वे समय समय पर इसका निरीक्षण करते रहते है और आने वाले वर्षो तक मेडिकल कॉलेज को  पूर्ण होने की संभावनाएं है ताकि जिले वासियों को  मेडिकल कॉलेज से बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही निर्माण कार्य को तेज गति  किए जाएंगे। 

'तेरी औकात बताऊं तेरे को...', BJP नेता ने सरेराह महिला को दी गालियां

दिवाली बाद यहाँ लगता है मड़ई मेला, पेट के बल लेटकर महिलाएं लगाती हैं हाजिरी

वकांडा की लड़ाई में जल्द शामिल होगा भारतीय योद्धा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -