घोड़े को घायल करने वाले विधायक गणेश जोशी को मिली जमानत
घोड़े को घायल करने वाले विधायक गणेश जोशी को मिली जमानत
Share:

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर हमला कर उसे गंभीररूप से घायल कर दिया गया। इस आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी को जमानत दे दी गई दरअसल उन्हें 25 - 25 हजार रूपए के मुचलके पर छोड़ दिया गया। अब यह बात साफ हो गई है कि गणेश जोशी हरीश रावत को लेकर होने वाले विश्वासमत में भागीदारी कर सकते हैं जिससे भाजपा की ओर होने वाली वोटिंग के लिए एक मत और बढ़ जाएगा।

गणेश जोशी को इस मामले में 18 मार्च को पकड़ लिया गया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया था। गणेश जोशी को जमानत मिलने का स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि विधायक के विरूद्ध पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। बाद में राज्य सरकार के इशारे पर राजनीतिक कारणों से गैर जमानती धाराऐं लगा दी गईं।

उल्लेखनीय है कि गणेश जोशी जो कि विधायक हैं उन पर आरोप था कि एक प्रदर्शन के दौरान विरोधियों को रोकने के लिए आए घुड़सवार दल के घोड़े के सामने गणेश जोशी ने लाठियां पटकीं। इस दौरान घोड़ा घायल हो गया और उपचार के दौरान घोड़े के पांव में राॅड लगाना पड़ी। शक्तिमान गंभीररूप से घायल है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -