मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम: मिजो नेशनल फ्रंट ने किया बहुमत का आंकड़ा प्राप्त बनेगी सरकार
मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम: मिजो नेशनल फ्रंट ने किया बहुमत का आंकड़ा प्राप्त बनेगी सरकार
Share:

आईजोल: देश में हाल ही में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि पिछले दिनों भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। जिसके रिजल्ट भी सामने आ चुके हैं। वहीं बता दें कि मिजोरम कहने को तो छोटा सा राज्य है और विधानसभा की सीटें 40 हैं, लेकिन जो नतीजे यहां आए हैं, वो कांग्रेस के लिए सुखदायी नहीं हैं। 

विधानसभा चुनावों के नतीजे तय, अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू

वहीं बता दें कि पूर्वोत्तर का यह राज्य कांग्रेस के हाथों से फिसल चुका है। मिजो नेशनल फ्रंट ने राज्य में 26 सीटें जीत ली हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुकी है। दरअसल 2013 में मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 विधानसभा सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार यह आंकड़ा केवल 5 सीटों पर सिमट गया है। राज्य में इस बार कांग्रेस का हाल काफी बुरा रहा। लोगों ने सिरे से कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस से ज्यादा इस बार राज्य में अन्य ने सीटें जीती हैं। अन्य के खाते में इस बार 9 सीटे आई हैं।

राजस्थान , छत्तीसगढ़ में बहुमत वही म.प्र में भी सबसे बड़ी कांग्रेस

वहीं इन 9 सीटों में से 1 सीट भाजपा के खाते में भी गई है। इस तरह से भाजपा ने अपना खाता खोला तो कांग्रेस का खाता बंद हो गया। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अब मिजोरम में कांग्रेस हार चुकी है।

खबरें और भी

विधानसभा चुनाव 2018 : पांचों राज्यों में मुरझाया कमल, 3 में मजबूत हुआ हाथ, जानिए दिग्गजों का हाल ?

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: राज्य में त्रिशंकु विधानसभा, किंग मेकर की भूमिका में तीसरा मोर्चा

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: ख़त्म हुआ रमन 'राज', कांग्रेस के सिर सजा 'ताज'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -