'डिस्को डांसर' की यादें फिर से होंगी ताज़ा, जानिये कैसे
'डिस्को डांसर' की यादें फिर से होंगी ताज़ा, जानिये कैसे
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने गीत 'डिस्को डांसर' की झलक फिर एक बार लोगों को मिलने वाली है। वहीं इसकी संगीतमय तरीके से मुंबई में 26 से 29 मार्च के बीच लाइफ परफॉर्मेंस की जा सकती है। वहीं दिल्ली में यह 17 से 19 अप्रैल के मध्य आयोजित किया जा सकता है। इस फिल्म के साउंड ट्रैक बप्पी लहरी द्वारा कंपोज किए गए थे जिसमें उस समय के कुछ बेहतरीन गाने शुमार थे। वहीं कंपोजर सलीम सुलेमान इन गानों को फिर से रचेंगे।इसके साथ ही इस रंगारंग कार्यक्रम में कॉस्ट से लेकर कोरियोग्राफी, कॉस्ट्यूम्स, डिजाइन सभी में ग्लैमर का भरपूर तड़का देखने को मिल सकता है। यह लाइव प्रस्तुति सारेगामा इंडिया के बैनर तले की जाएगी।  

इसके साथ ही सारेगामा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम मेहरा ने इस बारे में कहा, 'डिस्को डांसर का अपने जमाने में बहुत प्रभाव था। वहीं मुझे विश्वास है कि तमाम लोगों के जहन में आज भी ताजा है।इसके साथ ही  'डिस्को डांसर' को नए सिरे से स्टेज पर प्रस्तुत किया जा सकता है।वहीं यह पूर्ण पैमाने में संगीत के रूप में देखने को मिलेगा। यह एक भव्य शो होगा। इसके अलावा इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कलाकार इस शो का हिस्सा हैं।वहीं कारवां म्यूजिकल्स का इस प्रोडक्शन से शुरुआत करने के लिए हम काफी उत्साहित हैं। भविष्य में बहुत ही गाने, डांस और म्यूजिक होने वाले हैं जिससे दर्शकों का काफी अच्छा वक्त बीतेगा।'

ऐसा बताया जा रहा है कि अगले साल में 'सुभाष घई' की फिल्म 'कर्ज' का एक लाइव म्यूजिक इवेंट के साथ स्टेज रूपांतरण लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बब्बर सुभाष निर्देशित फिल्म डिस्को डांसर साल 1982 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके साथ ही फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राजेश खन्ना, गीता सिध्दार्थ, ओम पुरी और कल्पना अय्यर अहम किरदारों में थे। इसके साथ ही फिल्म का 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'जिम्मी जिम्मी जिम्मी आजा' और 'औवा औवा कोई यहां नाचे' जैसे गाने खूब पसंद किए गए थे|

कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट पर डब्बू रत्नानी ने दिया यह रिएक्शन

टाइगर की फिल्म के एक्शन सीक्वेंस हैं असली, सेना के हेलीकॉप्टर और टैंक का किया उपयोग

श्रीदेवी के बाद इन अभिनेत्रियों ने भी चुना शादीशुदा शख्स को अपना हमसफ़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -