वीडियो गेम खेलने के दौरान फंदे से झूल गई नाबालिग, हैरान कर देने वाला है पूरा मामला
वीडियो गेम खेलने के दौरान फंदे से झूल गई नाबालिग, हैरान कर देने वाला है पूरा मामला
Share:

रांची: झारखंड के चक्रधरपुर में वीडियो गेम खेलने के चलते 14 वर्षीय एक बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह लड़का 8वीं कक्षा का छात्र था। जब लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो फंदे से लटकती लाश के सामने कंप्यूटर पर वीडियो गेम ऑन था। बच्चे की मां DPS में टीचर हैं जबकि पिता चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ DSC ओंकार सिंह के स्टेनो हैं। घटना के समय बच्चा घर में अकेला था। लड़का तबीयत खराब होने की बात कह कर विद्यालय नहीं गया था। घटना चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी में हुई।

घटना की वजह से बदहवास माता-पिता कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के वक़्त शिक्षिका मां DPS विद्यालय में कक्षा ले रही थीं। घटना शुक्रवार को मेसो दफ्तर के पास रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर संख्या जे 83/2 की है। नाबालिग भी DPS का छात्र था। शव को रेलवे चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है। 

पिता श्रीधर दोपहर ढाई बजे जब लांच पर घर आये तो फांसी के फंदे पर बेटे का लटकता शव देख हक्का-बक्का रह गए। आनन-फानन में बच्चे के शव को रेलवे चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चक्रधरपुर पुलिस घरवालों से घटना के बारे में जानकारी ले कर छानबीन कर रही है। पिता श्रीधर लंच के लिए जब घर लौटे तो उनके बेटे का शव किचन की चिटकनी से लगे फंदे से लटक रहा था। मामले की खबर तत्काल RPF एवं चक्रधरपुर थाना को दी गई। पुलिस ने बताया कि रेल मंडल के वरिष्ठ DSC ओंकार सिंह के स्टेनो श्रीधर का 13 वर्षीय बेटा घटना के समय कमरे में अकेला था। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए विद्यालय नहीं गया था। अध्यापिका मां DPS स्कूल गई थीं। पिता भी अपने काम पर गये थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चे का शव किचन की चिटकनी से लगे फांसी के फंदे से लटक रहा था। वहीं पास में बच्चे के कमरे में कंप्यूटर ऑन था तथा उसमें वीडियो गेम चल रहा था। बच्चा इतना बड़ा कदम उठा लेगा परिवार के किसी सदस्य ने सोचा नहीं था। बच्चे के फांसी लगाने के पीछे क्या वजह है। अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि बच्चे ने खुदखुशी क्यों की, इसका कारण जानने के लिए तहकीकात चल रही है। 

'भारत को महाशक्ति नहीं बनना है', आखिर क्यों मोहन भागवत ने दे डाला ये बयान?

‘काला चश्मा’ पर जबरदस्त डांस करते नज़र आए पांड्या और धोनी, वायरल हो रहा Video

'केरल में नहीं जन्म, लेकिन उनसे बेहतर धोती बाँध सकता हूँ..', वामपंथी सरकार पर जमकर बरसे गवर्नर खान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -