बजट से पहले वित्तमंत्री ने बनाया लजीज़ हलवा
बजट से पहले वित्तमंत्री ने बनाया लजीज़ हलवा
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने आम बजट 2016-2017 की पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए उन्होंने छपाई हेतु हलवा रस्म पूर्ण की। इसी के साथ बजट की प्रतियों की छपाई प्रारंभ हुई। दरअसल पुरानी परंपरा के अनुसवार वित्तमंत्री ने कढ़ाई में हलवा बनने के बाद उसमें कड़छी चलाकर बजट प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस हलवे को मंत्रालय के कर्मचारियों के बीच भी बांटा गया।

दरअसल बजट की प्रतियोें की छपाई के पहले यह रस्म निभाई जाती है। जिसमें वित्तमंत्री कढ़ाई में घी डालते हैं, वित्तमंत्री अपने हाथ से कढ़ाई में हलवे की सामग्री डालते हैं। जिसके बाद हलवाई हलवा बनाता है।

हलवा बनने पर इसे कर्मचारियों में बांटा जाता है। इस बार भी वित्तमंत्री अरूण जेटली ने हलवा बनाया तो मंत्रालय के कर्मचारी खुश हो उठे। इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, वित्त सचिव राजस्व सचिव और बजट से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -