रूस के बेलगोरोद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सैन्य विमान, पायलट समेत सभी की मौत
रूस के बेलगोरोद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सैन्य विमान, पायलट समेत सभी की मौत
Share:

रूस एवं यूक्रेन के बीच दो वर्षों के ज्यादा समय से युद्ध जारी है। प्रतिदिन दोनों ओर से कई लोग मारे जाते हैं। अब एक और दुखद खबर आई है। प्राप्त खबर के अनुसार, 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान क्रैश हो गया है। रूस का जो सैन्य विमान क्रैश हुआ है उसका नाम इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन है। ये यूक्रेन की सीमा से सटे क्षेत्र बेलगोरोद में क्रैश हुआ है। प्लेन क्रैश को लेकर जानकारी रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने दी है। 

एआरआई ने रूस की रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था। हादसे के वक़्त प्लेन में युद्धबंदियों के अतिरिक्त चालक दल के 6 सदस्य और 3 अन्य लोग भी सवार थे। रूस की रक्षा मंत्रालय ने अभी इसपर और जानकारी देने से इंकार कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि क्रेमलिन को हादसे के बारे में पता है मगर इसपर अभी और बात नहीं की जा सकती है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सभी व्यक्तियों की मौत हो गई है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में उपस्थित सभी लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि रूस की सरकार की ओर से इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि रूस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध बहुत समय से चल रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध को 23 महीने से ज्यादा वक़्त हो गया है। इस बार दोनों देशों के बीच ये 48वां प्रिजनर एक्सचेंज होने जा रहा था। अब तक दोनों देशों ने कई कैदियों को रिहा किया है। रूस ने यूक्रेन के 230 तो वहीं यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया है।

'हम ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक की कल्पना नहीं कर सकते हैं', TMC के ऐलान पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया

टूटा I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी के बाद भगवंत मान ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

IPL 2024 को लेकर बड़ा ऐलान, चुनाव के कारण होगा ये बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -